फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा मर्डर: खुलासों से अवैध संबंध का नया मोड़

Wed, 26 Aug 2015 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस केस में स्टार इंडिया के पूर्व CEO पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है। उनसे हुई पूछताछ और पति ने जो जानकारी दी है, उससे कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी ने पुलिस को बताया है कि शीना उसकी बहन नहीं बल्कि उसकी बेटी थी। वहीं इंद्राणी मुखर्जी के बेटे मिखाइल बोरा ने कहा है कि शीना उसकी मौसी नहीं बल्कि बहन थी। उसने कहा है कि वह इस मामले में कई खुलासे करेगा लेकिन अभी पुलिस उसकी मां से पूछताछ कर रही जिसमें कई बातें सामने आना बाकी हैं।

वहीं इंद्राणी मुखर्जी के बयान पर हैरानी जताते हुए उसके पति पीटर मुखर्जी ने कहा इंद्राणी उसे फिलहाल तक यही बताती रही कि शीना उसकी बहन है। पीटर ने मीडिया से कहा है कि उसके छोटे बेटे (पहली पत्नी से बेटा) राहुल मुखर्जी के शीना से संबंध थे जिसके बारे में उसके बेटे ने उन्हें बताया था। पीटर के मुताबिक उनके बेटे ने कई बार बताया कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी है लेकिन पीटर के मुताबिक वो बेटे के बजाय अपनी पत्नी की बात पर भरोसा करते रहे।
विज्ञापन



क्यों हुई थी शीना की हत्या?

सूत्रों अनुसार, शीना की हत्या के बाद तीन साल तक इस मामले को छुपाए रखा गया। पुलिस को शक है कि इस हत्या में इंद्राणी मुखर्जी और उसके ड्राइवर के अलावा किसी तीसरे शख्‍स का हाथ भी हो सकता है।

वहीं पीटर मुखर्जी ने अपनी पत्नी इंद्राणी की बेटी और अपने पूर्व पत्नी के बेटे के साथ संबंध होने की जानकारी देकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। पीटर ने कहा है कि इंद्राणी को शीना के सा‌थ उसके बेटे का अफेयर पसंद नहीं था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में इंद्राणी की बहन शीना बोरा का शव रायगढ़ से बरामद किया गया था। वह मुंबई में रहती थीं और एकाएक गायब हो गईं।
विज्ञापन

इंद्राणी के ख‌िलाफ पुलिस को मिले सबूत

इंद्राणी के ड्राइवर के पास से पिस्टल मिलने और हत्या की बात सामने आने पर मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने इंद्राणी को वर्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उसे शीना बोरा की हत्या के मामले में कुछ नए सबूत मिले हैं।

सूत्रों का कहना है कि इंद्राणी की गिरफ्तारी श्याम राय नाम के एक आदमी के बयान के बाद हुई। पुलिस ने उसे पिस्तौल के एक मामले में पकड़ा था और पूछताछ की थी।

पूछताछ में उसने लोनावला में किसी जली हुई लाश के दफनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। उसने शीना बोरा मर्डर केस में अपनी भूमिका के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने उसके बयानों के बाद इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया। इंद्राणी एक विज्ञापन कंपनी की सीईओ भी रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें