फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने 28 दिन की मासूम से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 28 दिन की मासूम से रेप कर भाग गया। घटना के दौरान बच्ची को छत पर सुलाकर परिजन वोट डालने गए थे।
विज्ञापन


लौटने पर बच्ची जख्मी हालत में मिली तो परिजनों में हड़कंप मच गया। लहूलुहान मासूम को लेकर चौकी पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

शनिवार दोपहर दो बजे गांव निवासी महिला अपनी 28 दिन की बच्ची को धूप में छत पर सुलाकर वोट डालने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जख्मी हालत में मिली बच्ची

युवक ने मासूम के साथ रेप किया। वापस लौटने पर जब महिला छत पर गईं तो आरोपी तेजी के साथ सीढ़ियों से उतरकर भाग गया। मासूम की मां के मुताबिक उनकी बच्ची जख्मी हालत में मिली।

शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। गंभीर हालत में मासूम को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके बाद चौकी पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी शौकिंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

आरोपी पक्ष से मतदान को लेकर पीड़ित पक्ष का विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें