फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पहनने पर मुस्लिम युवती पर हमला, मारा मुक्का

Wed, 02 Dec 2015 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में अल्संख्य समुदाय के खिलाफ बढ़ रही असहिष्णुता का नमूना सामने आया है। हिजाब पहन कर रास्ते से गुजर रही मुस्लिम युवती को भरी भीड़ के सामने अपमानित किया गया।
विज्ञापन


मेट्रो के अनुसार, ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम में मुस्लिम युवती के चेहरे पर एक शख्स ने सिर्फ इसलिए मुक्का मारा क्योंकि वह हिजाब पहने थी। युवती ने मीडिया से उसका नाम लिखने की बजाए सिर्फ टाइटल में सुश्री चौधरी लिखने की बात कही है।

18 वर्षीय सुश्री चौधरी ने मीडिया को बताया कि उस पर हमला करने वाला शख्स कोई लुटेरा नहीं था क्योंकि उसके पास जो समान था उसकी तरफ उसने देखा तक नहीं था। सुश्री चौधरी ने कहा कि उसे लगता है कि उसपर सिर्फ इसलिए हमला हुआ है क्योंकि वह हिजाब पहने हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा'

सुश्री चौधरी ने कहा है कि वह जब से पैदा हुई तब से ब्रिटेन में रह रही है लेकिन अभी ऐसा कभी नहीं देखा कि हिजाब पहने के कारण किसी पर हमला किया गया हो।

हालांकि यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है लेकिन पीड़िता ने इस बारे में जब पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने लोगों से आरोपी को पकड़ने में मदद करने की अपील की। पुलिस ने मामले ब्रिटेन पुलिस ने मामले पर कहा है कि वह इसे किसी प्रति नफरत करने का मामला मानती है।

छात्रा चौधरी ने बताया कि उसे इस हमले में मामूली चोंट आई है लेकिन मानसिक तौर पर उसे बड़ा आघात पहुंचा है। उसे अब यहां की सड़कों में चलने पर डर लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें