दो साल पहले ओडिसा से संदिग्ध हालात में लापता हुई जिस शादीशुदा औरत को मरा मान लिया गया था, वह कोलकाता में सही सलामत मिली।
विवाहिता को गायब कराने के आरोप में पति समेत दो लोग जेल भी जा चुके हैं। मयूरभंज जिले के धादासी गांव से 28 साल की लिली नायक मई 2012 में गायब हो गई। कुछ दिन बाद इस मामले को हत्या में बदलते हुए पुलिस ने उसके पति सुखदेव नायक और भाई सुदाम सी को गिरफ्तार कर लिया।
चार महीने हिरासत में रहने के बाद नायक और सुदाम दोनों को जमानत मिली। इस बीच दो दिन पहले लिली के पिता भुवन और भाई सुदामा को पता चला कि लिली कोलकाता में है। बता चला कि वह गांव के ही एक आदमी के साथ भाग गई थी और वहीं रहती थी।
उसके ठिकाने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद दोनों उसे कोलकाता से लेकर आए और पुलिस से उसकी पहचान कराई। इस संबंध में उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी डीके नंदा ने कहा कि वहां के उप निरीक्षक को तलब किया गया है और मामले की जांच करवा रहे है।