फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या

Fri, 24 Jan 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, नरौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा इलाके के गांव पिलखना में बृहस्पतिवार देर रात 11.00 बजे सोते समय एक ही परिवार के छह लोगों को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस मामले को भट्ठे की जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लिया है।

रामघाट रोड स्थित गांव पिलखना निवासी शौकीन खां भट्ठेवाले (60), उसकी पत्नी शन्नो, शौकीन के पिता मौसम खां (80), मां और शौकीन की भांजी मुस्कान और बेटा घर पर सो रहे थे।

उसी समय हमलावर ने जो जहां सो रहा था वहीं फावड़े से काट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शौकीन के छोटे भाई मोमिन को हिरासत में लिया है। एसएसपी के मुताबिक दोनों भाइयों में भट्ठे की जमीन को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था।

शन्नो शौकीन की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी कहां है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उम्रदराज शौकीन ने कुछ साल पहले ही शन्नो से शादी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें