21 मई रात को साढ़े 8 बजे रेखा ने सतपाल को घर पर शराब पिलाई और उसे चांदवाला स्थित खेतों में ले गई। वहां फिर से शराब पिलाई।
रेखा ने मोबाइल की टॉर्च से पवन और कुलबीर को इशारा कर दिया। पहले कुलबीर ने सतपाल को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू नहीं आया तो बाद में रेखा और कुलबीर ने उसे काबू कर लिया और पवन ने गले में चुन्नी डाल दी।
पवन और कुलबीर ने चुन्नी खींचकर गला घोंट दिया। शव को घने वन में छुपा दिया और रेखा को छोड़ने गांव आ गए। उसे घर छोड़ने के बाद वे दोनों वापस वहां पहुंचे और उन्होंने शव को वहां से उठाकर आसन वाले रास्ते पर फेंक दिया।
पोस्टमार्टम में हुआ हत्या का खुलासा
रुड़की निवासी सतपाल की हत्या उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीन दिन बाद सतपाल की पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पत्नी को जेल भेज दिया गया, जबकि उसके प्रेमी व साथी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, हत्या के मामले में रुड़की के ग्रामीणों ने रविवार को सीएम आवास पर जमकर हंगामा किया।
22 मई को आसन गांव के खेतों में एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त रुड़की निवासी सतपाल के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि गला घोंट कर हत्या की गई।
अवैध संबंधों से रोका तो बनाई योजना
एसपी ने विशेष जांच टीम का गठन किया। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि सतपाल की पत्नी के पवन के साथ अवैध संबंधों के शक के आधार पर शनिवार देर रात गांव में दबिश देकर पवन व कुलबीर को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
सख्ती से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि हत्याकांड में सतपाल की पत्नी रेखा भी शामिल है।
रेखा के 15 वर्षों से भी अधिक समय से गांव के ही एक व्यक्ति पवन के साथ अवैध संबंध थे। जानकारी सतपाल को भी काफी समय से थी। उन्होंने बताया कि वह अकसर टोका टोकी करता था और पवन की पिटाई भी कर दी थी।
रेखा की शादी से पहले ही हुई पवन से दोस्ती
पवन और रेखा ने हत्या की योजना बनाई और पवन ने गांव के ही कुलबीर उर्फ कुक्की को अपने साथ मिला लिया।
मुख्य आरोपी पवन पहले ट्रक ड्राइवर था। इसी दौरान जब वह बहादुरगढ़ के पास लडरावन गांव के पास से गुजरता तो उसकी रेखा से दोस्ती हो गई।
रेखा की उसके गांव में ही शादी हो गई तो उनका मिलना आसान हो गया। 2011 में एक हादसे में पवन की टांग कट गई थी। उसके उपचार की व्यवस्था भी रेखा ने ही की थी।