फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए सिलेंडर चेक करने, कर दिया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर ठीक से काम कर रहा है या नहीं, यह जांच करने गैस एजेंसी के दो कर्मचारी एक महिला के घर पहुंचे। उन्होंने महिला से गैस रसीद मांगी, तो वह बेडरूम में चली गई।
विज्ञापन


पीछे-पीछे दोनों युवक उसके बेडरूम में घुस गए। उनको बेडरूम में देख महिला अवाक रह गई। वह कुछ समझती तब तक वे उस पर टूट पड़े।

दोनों युवकों ने उससे रेप किया और कुकर्म भी। उसके बाद वे महिला के आभूषण लूट ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के अंधेरी इलाके की है।

आरोपी-पीड़िता दोनों एक ही शहर के

डीसीपी मोहन कुमार दहिकर ने बताया कि आरोपी चंदन जयसवाल (19) और मोहम्मद आलम शेख (35) अंधेरी की एक गैस एजेंसी में काम करते हैं। उनके खिलाफ रेप, लूट और अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट ने उनको 6 फरवरी तक पुलिस ‌हिरासत में भेज दिया है।

टीओआई के अनुसार, पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, उसके बाद वह पति के साथ मुंबई आई। उसका पति एक बैंक में कार्यरत है। आरोपी चंदन पीड़िता के ही शहर का रहने वाला है।

ऐसे हुई वारदात...

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह चंदन की नीयत को समझ नहीं पाई। वह मंगलवार दोपहर अपने साथी के संग गैस सिलिंडर चेक करने आया था। उस समय चंदन ने अपने साथी से आंखों से इशारा किया तो उसे शक हुआ। तब उसने दोनों को वहां से जाने को कहा।

तब आरोपी चंदन ने महिला से गैस रसीद मांगी। जब व‌ह अपने बेडरूम में गई दोनों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। दोनों उस पर टूट पडे़। शेख ने महिला को पकड़ कर उसका मुंह दबा लिया। तब चंदन ने महिला से रेप और कुकर्म किया। फिर शेख ने उससे रेप किया। जब वह‌ बेहोश हो गई तो वे आभूषण और कुछ कीमती सामाना लेकर भाग गए।
विज्ञापन

'मुझे लगा वो प्यार करती है'

जांच अधिकारी का कहना है कि चंदन पहले भी उसके घर गैस देने आता था। उसे यह बात पता थी कि उसका पति और भाई सुबह सात बजे घर से निकल जाते हैं और शाम सात बजे वापस आते हैं।

चंदन ने बताया ‌कि वह समझता ‌था कि युवती उससे प्यार करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें