गैंगस्टर छोटा शकील का एक और गुर्गा गिरफ्तार हो गया है। खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने छोटा शकील के गुर्गे को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि गिरफ्तार किए गए शख्स ने दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले पत्रकार एस बालाकृष्णन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। गौरतलब है कि एस बालाकृष्ण ने मुंबई में एक होटल में नौ दिसंबर को हुई दाऊद की संपत्तियों की नीलामी में दाऊद का दिल्ली जाएका नाम का होटल खरीदा था।
एस बालाकृष्णन ने अपने एनजीओ देशभक्ति आंदोलन संस्था के नाम से सबसे ज्यादा 4.24 करोड़ रुपए बोली लगाकर दाऊद का होटल खरीदा था।
दाऊद की संपत्ति खरीदने वाले पत्रकार को धमकी देने वाले शख्स का संबंध दाऊद का दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील से बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि छोटा शकील ने दाऊद की संपत्ति की नीलामी से होने से पहले नीलामी में भाग लेने वाले पत्रकार को प्यार से धमकाया था कि जिससे कि वह नीलामी में भाग न ले।