फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, मुंबई के पल्लवी हत्याकांड की पूरी कहानी

Thu, 03 Jul 2014 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के बहुचर्चित पल्लवी पुरकायस्थ मर्डर केस में आज सजा का ऐलान होने जा रहा है। मामले में सिक्योरिटी गार्ड सज्जाद अहमद मुगल को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।
विज्ञापन


मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 25 वर्षीय वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में सुरक्षा गार्ड सज्जाद को दोषी करार दिया था। पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या 2012 में मुंबई के उपनगरीय इलाके वडाला में उनके फ्लैट में कर दी गई थी।

वडाला के ‘हिमालयन हाइट्स’ बिल्डिंग में चौकीदार के रूप में नियुक्त 22 वर्षीय मुगल को हत्या, छेड़छाड़ और आपराधिक अनधिकार प्रवेश का दोषी पाया गया था।

बेटी के कातिल को मौत की सजा मांग रहे माता-पिता

सरकारी पक्ष और पुलिस की मांग थी कि दोषी पाए गए सज्जाद मुगल को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले यानी कि मौत की सजा।

विशेष जज व्रुशाली जोशी से पल्लवी के माता-पिता भी अपनी बेटी के कातिल के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे थे।

पल्लवी पुरकायस्थ फिल्मकार फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल फर्म की सलाहकार थी। उसके पिता आईएएस अधिकारी अतनु पुरकायस्थ इस घटना के वक्त केंद्र में कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे।

युवा वकील पल्लवी पर रखता था गलत नजर

बता दें कि 8-9 अगस्त 2012 को 25 साल की पल्लवी की हत्या उसी वडाला के अपार्टमेंट में कर दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर कर रहने वाला मुगल युवा वकील पल्लवी पर गलत नजर रखता था, इसकी वजह से पल्लवी ने उसे कई बार डांटा भी था।

यह वारदात 9 अगस्त 2012 की है। पल्लवी वडाला में ‘हिमालयन हाइट्स’ में किराए के फ्लैट में सो रही थी।

कश्मीर के रहने वाले सज्जाद ने उसके फ्लैट की एक चाबी चुरा ली और रेप के मकसद से दबे पांव उसके कमरे में घुस गया।
विज्ञापन

धारदार चाकू से चीर डाला था पल्लवी का गला

पल्लवी गहरी नींद में सो रही थी, तभी सज्जाद उस पर झपट पड़ा। आंखें खुली तो पल्लवी के होश उड़ गए। उसने उससे बचने के लिए इधर-उधर भागी।

इस दौरान हवसी दरिंदे ने पल्लवी का गला धारदार चाकू से चीर डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान सज्जाद के हाथ में चोट के निशान देखे गए और लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए मृत पल्लवी के हाथ में मिले बालों के गुच्छे का मिलान सज्जाद के डीएनए से किया और सज्जाद पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें