फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेपः मां बोली नाबालिग, आरोपी ने खुद को बताया बालिग

Sat, 31 Aug 2013 01:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई रेप कांड में शामिल आरोपी कासिम शेख ने अपने बालिग होने का बयान दे दिया है। जबकि आरोपी की मां ने उसके नाबालिग होने का शपथ पत्र दायर किया था।
विज्ञापन


शक्ति मिल में हुए महिला फोटोग्राफर के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म में कासिम शेख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपनी उम्र 20 वर्ष बताई थी। जबकि आरोपी की मां ने उसके नाबालिग होने को लेकर एक आवेदन दिया था।

मुंबई गैंगरेपः जानिए मुंबई पुलिस के खास मददगार के बारे में

आरोपी के संबंधियों द्वारा आरोपी के आयु प्रमाण पत्र देने के बाद कोर्ट ने उसे डोंगरी में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास मामले को सौंप दिया गया है।

शुक्रवार को अन्य तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां आरोपियों के ऊपर अंडे फेके गए थे।

पीड़िता पर पाए गए डीएनए सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं। पांचों आरोपियों में नाबालिग अभियुक्त का डीएनए टेस्ट भी पॉजिटिव आया हैं। शुक्रवार को फॉरेसिंग साइंस लेबोट्ररी ने अपनी डीएनए जांच रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें