फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल तक लूटी आबरू, MMS मंगेतर को भेजा

Tue, 15 Oct 2013 11:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यवसायी ने एक महिला कर्मचारी को सात साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। जब युवती की शादी होने वाली थी तो उसने युवती का अश्लील एमएमएस उसके मां-बाप और मंगेतर को भेज दिया।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी व्यवसायी नितिन नंदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अश्लील एमएमएस भी जब्त कर लिया है।

घटना मुंबई के कांदिवली इलाके की है।

टीओआई के अनुसार, सीमा (परिवर्तित नाम) ने बताया कि इस प्रताड़ना की शुरुआत 2006 में हुई। तब उसकी उम्र 17 साल थी।
विज्ञापन


ब्लैकमेल
शिकायत के अनुसार, 2006 में नंदा ने वसाई इलाके की फैक्ट्री में सीमा से पहली बार रेप किया और उसका एमएमएस बना लिया। फिर वह सीमा को ब्लैकमेल करने लगा।

उसने कहा था कि अगर वह उससे सेक्स नहीं करती है तो एमएमएस को इंटरनेट पर डाल देगा।

नंदा की करतूतों से तंग आकर सीमा ने 2011 में नौकरी छोड़ दी। इसके बावजूद वह सीमा को नालासोपारा के खाली फ्लैट में बुलाता रहा। हाल ही में जब सीमा ने नंदा को बताया कि उसकी शादी होने वाली है तो उसने वह एमएमएस उसके मां-बाप और मंगेतर को भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नंदा शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। उसके पास से सीमा कई अश्लील एमएमएस मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें