फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी करते गिरफ्तार हुई टीवी सेलेब्रिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीवी के शो '16 एंड प्रेगनेंट' में काम कर चुकी स्टार पर वेश्यावृत्ति के आरोप लगे हैं। इस टीवी शो के दूसरे सीजन में नजर आई वेलेरी फेयरमैन (21) एक अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन में फंस गई।
विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के न्यू कास्टेल का है। बीते गुरुवार को पुलिस ने आरोपी टीवी स्टार को रंगे हाथ पकड़ा था। स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिसकर्मी ने टीवी सेलिब्रिटी से शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो वह पैसे लेकर इसके लिए राजी हो गई।

दरअसल, पुलिस गैरकानूनी रूप से देहव्यापार चलाने और इसका प्रचार करने वालों के खिलाफ जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है उनमें वेलेरी सबसे कम उम्र की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 साल की उम्र में हुई थी गर्भवती

एनवाई डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि शहर में वेश्यावृत्ति के अड्डे और घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इस रैकेट का पर्दाफाश करने का प्लान बनाया।

पुलिस के अनुसार, 15 साल की उम्र में मां बनने वाली स्टार को महिला सुधार गृह में रखा गया है। वेलेरी फेयरमैन टीवी शो में आने से पहले अपने प्रेमी के साथ हुए झगड़ों के चलते भी लगातार चर्चा में रही है।

गर्भवती होने के बाद वह अपने प्रेमी को उस बच्चे का पिता बता रही थी, लेकिन प्रेमी इसे मानने को तैयार नहीं था। प्रेमी को मनाने के दौरान उसका वीडियो सामने आया था, जिसमें उसे प्रेमी से यह कहते हुए सुना गया था, "मैट! यह तुम बच्चा है, हमारे बीच कई बार संबंध बने हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें