फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों का एक-दूसरे के सामने किया गैंगरेप

Tue, 09 Jun 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में शनिवार रात एक घर में घुसकर छह से अधिक हमलावरों द्वारा मां और दो बेटियों बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


बलात्कार करने के साथ ही हमलावरों ने मां बेटी के गुप्तांगों पर लाठी और दूसरे हथियारों से भी हमला किया। जिससे दोनों बेहोश हो गईं। विरोध करने पर पूरे परिवार और मासूम बच्चों तक को हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

सियासी दबाव के चलते अमरोहा पुलिस तीन दिन से इस दुस्साहसिक वारदात पर पर्दा डाले हुए है। गंभीर रूप से घायल बेटियों को अमरोहा और मां को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर गांव के ही हैं सत्ताधारी दल के समर्थक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े का बदला लेने के लिए किया रेप?

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में हुई इस दुस्साहसिक घटना के पीछे बच्चों का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के मुखिया पर तीन माह पहले आरोपियों के परिवार की एक महिला से बदसलूकी करने के आरोप भी लगे थे।

ताजा घटना उसी के बदले में हुई बताई जा रही है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शनिवार की रात को करीब दो बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद सो रहा था तब गांव के ही बंजारा समुदाय के दस से अधिक लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। गहरी नींद सो रहे महिला पुरुषों और मासूम बच्चों को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

हमलावर गृहस्वामी के छोटे भाई की पत्नी और उसकी दो युवा बेटियों को एक कमरे में घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन

आधा दर्जन गुंडों ने किया बलात्कार

पीड़ित महिला का कहना है कि छह से अधिक लोगों ने उसके और उसकी दोनों बेटियों के साथ बलात्कार किया। सके अलावा लाठी डंडों से भी उनके नाजुक अंगों पर वार किए।

हमलावरों ने घर में मौजूद सभी लोगों की बेरहमी से पिटाई की। हमले में गृहस्वामी की तीन बेटियां, दो भतीजी, तीन मासूम बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष सत्ताधारी दल से ताल्लुक रखते हैं लिहाजा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रात को मौके से पकड़े गए एक आरोपी को भी पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें