फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़, मां का खौफनाक बदला

Sat, 22 Feb 2014 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास 5 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद लड़की की मां ने बदला लेने के लिए छेड़छाड़ करने वाले लड़के के भाई का कत्ल करवा दिया। दिल दहला देने वाली ये घटना पुणे के नजदीक चिमटावस्ती के भाईरोबनाला नाम के इलाके की है। 12 साल की लड़की को पड़ोस में रहने वाला 38 साल का संजय बिरयानी बनाना सिखाने के बहाने घर में आया था।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त जब घर में लड़की और उसके अलावा कोई नहीं था तब उसने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। अपने साथ घटे इस घटना के बारे में लड़की ने अपनी मां को शाम को बताया। मामले को लेकर लड़की की मां पुलिस थाने गई और पुलिस ने तुरंत ही संजय को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

सिर्फ हिरासत नहीं थी काफी

बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले को सलाखों के पीछे देखने से मां को शांति नहीं मिल रही थी। उसने अपनी बच्ची के साथ घटे इस घटना का और बड़ा बदला लेकर सबक सिखाने की सोची। इसके लिए मां ने छिमवस्ती में नामी हिस्ट्रीशीटरों को रूपए देकर संजय के भाई संदीप को मार डालने के लिए कहा।

प्लैन के अनुसार राजन राजमनी और इमरान सलीम अहमद ने पहले संदीप को चाकू घोंपा और फिर भारी पत्‍‌थर से उसपर वार किया। संदीप को अधमरे हालत में छोड़कर वो लोग वहां से फरार हो गए।

जब तक संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संदीप की मौत के बाद उसकी पत्नी ने हत्यारे अहमद और राजमनी की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने संदीप के हत्यारों समेत लड़की की मां को भी गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें