फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बलात्कारी की मां ने ली जान

Tue, 18 Feb 2014 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची में एक महिला ने कथित रूप से बेटी से बलात्कार करने वाले एक शख्स को लोहे की छड़ से मार दिया। पीड़िता ने कहा कि उसे अपने किए इस काम पर कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


30 साल की इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में इस महिला ने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि इस आदमी ने मेरी बेटी का रेप किया, मैंने उसको मारा, क्या गलत किया।

इस महिला ने बताया कि एक दिन पूर्व आरोपी उसकी बेटी को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां कि उसने उससे बलात्कार किया।

रात में उसकी बेटी ने निजी अंगों में दर्द होने की शिकायत की। साथ ही सारे घटनाक्रम के बारे में बताया। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने से सुनसान जगह ले गया था।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे मारपीट का भी प्रयास किया था।

जब महिला ने आरोपी को लोहे की छड़ से मारा, उस समय वह उसके घर के बाहर ही चहलकदमी कर रहा था। बाद में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें