फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से की शिकायत तो पत्थर से कुचल दिया सिर

Wed, 15 Jan 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़का लगभग एक महीने से कॉलेज नहीं जा रहा था। शराब पीना उसकी आदत में शुमार हो गया था।
विज्ञापन


यह बात पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को मालूम हो गई। उसने लड़के की मां से इस बारे में शिकायत कर दी।

इससे नाराज लड़के ने पत्थर से महिला का सिर कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। यह घटना तमिलनाडू के कोयम्बटूर की है।

टीओआई के अनुसार, 17 वर्षीय आरोपी लड़का बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने शनिवार को 80 वर्षीय के चेंदाल का सिर कुचल कर हत्या कर दी।

इसका कारण यह था कि चेंदाल ने उसकी गलत आदतों की शिकायत उसकी मां से की थी, जिससे उसे डांट पडी़ थी।

हत्या की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार केंद्र में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें