फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के रिसॉर्ट में बच्ची का यौन शोषण, हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में शामिल होने के लिए एक रिसॉर्ट में पिता के साथ गई सात साल की बच्ची की लाश दो दिन बाद रिसॉर्ट की ही छत पर मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम बच्ची का गला धारदार हथियार से काटा गया था और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के पुणे का है। लोनावाला स्थित कुमार रिसॉर्ट में बच्ची की लाश मिलने की घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए। बच्ची रविवार से लापता थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की तो बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म मिले।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि उसे देखने में थोड़ी समस्या थी। परिजनों ने पुलिस पर धीमी रफ्तार से जांच करने और सहयोग न करने का आरोप लगाया है। जिस रिसॉर्ट में यह वारदात हुई है वह मुंबई के एक पूर्व विधायक का है।
विज्ञापन

जिद करके आई थी शादी में

मिड डे के अनुसार, सात साल की बच्ची अपने पिता के साथ बीते रविवार को रायगढ़ से मुंबई आई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अकेले ही शादी में आना चाहते थे क्योंकि बच्ची की नजर कमजोर थी और उसे देखने में समस्या भी होती थी, लेकिन वह शादी में शामिल होने की जिद कर रही थी, जिसके चलते उसे लाना पड़ा। वे लोग रविवार सुबह 11 बजे लोनावाला पहुंचे थे।

पीड़ित पिता ने कहा कि उन्होंने खुद अपनी बेटी को तैयार किया था और वह खुश थी कि वह करीना की तरह दिख रही है। रिसॉर्ट में शाम 5:30 बजे शादी समारोह शुरू हुआ। उसकी बेटी लगातार उसके साथ थी, लेकिन बीच में वह सूप लेने गई और फिर नहीं लौटी।

हालांकि कुछ देर तो उन्हें लगा कि बच्ची किसी के साथ खेल रही होगी लेकिन रात 9 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हो गई। काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद जब वह नहीं मिली तो पीड़ित पिता ने पुलिस से संपर्क कर एफआईआर दर्ज कराई। अगले दिन यानि सोमवार को भी पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

कारपेट में लिपटी थी लाश, नाजुक अंगों पर चोट

घटना को दो दिन बाद मंगलवार को दोपहर 1 बजे रिसॉर्ट का एक कर्मचारी सोलर वाटर हीटर साफ करने के लिए छत पर गया, तो वहां उसे एक पैनल के पीछे एक मुड़ा हुआ कारपेट देखा। उसने उसे खोला तो सन्न रह गया। कारपेट में सात साल की बच्ची की लाश थी। उसके कपड़े फटे थे, गला काटा गया था और ज्वेलरी गायब थी।

पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत गला काटने से हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान साबित करते हैं कि हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न हुआ है।

पुलिस ने अपहरण की एफआईआर में यौन शोषण और हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की मौत मंगलवार से पहले ही हो चुकी थी।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि यदि पुलिस और रिसॉर्ट मैनेजमेंट ने समय पर प्रयास किया होता तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। बच्ची के लापता होने के बाद उन्होंने सीसीटीवी चेक करने को कहा था लेकिन तब उनकी बात नहीं मानी गई।
विज्ञापन

'पुलिस की कार्रवाई शक के घेरे में'

पीड़ित पिता ने कहा कि जब उन्होंने सीसीटीवी चेक करने पर जोर दिया तो रिसॉर्ट मैनेजमेंट ने कहा कि कैमरे काम नहीं कर रहे। लेकिन बाद में पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी चेक किया। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने सारा रिसॉर्ट चेक कर लिया है, लेकिन अगर ऐसा था तो छत पर बच्ची की लाश कैसे मिली?

इस मामले में लोनावाला सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आईएस पाटिल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को आखिरी बार 10 बजे रात को देखा गया था। उस वक्त वह एक महिला के साथ बैठी थी।

शादी समारोह ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि बच्ची की लाश चार मंजिल ऊपर छत पर मिली। ऊपर की मंजिलों पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। पाटिल ने कहा कि उन्होंने रिसॉर्ट के 40 कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

एसपी मनोज कुमार लोहिया ने कहा कि मामले की तहकीकात के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष होकर जांच कर रही है। दोषियों को किसी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें