जिस युवती के प्यार में पड़ मर्चेंट नैवी के नव जवान अफसर ने उसके साथ सात जन्मों के बंधन में बंधनें की कसमें खाईं उसी के प्यार की अदा ने अफसर के आंखों में ऐसा जहर घोला कि उसने उसका कत्ल कर दिया। मामला नवी मुंबई का है।
आरोपी अधिकारी ध्रुवकांत ठाकुर की पत्नी सुष्मिता मेडिकल सेकंड यीयर की छात्रा थी। सुष्मिता का पिछले आठ महीने एक दूसरे शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी भनक ध्रुवकांत को लगी तो अंदर ही अंदर उसका खून खौल उठा। ध्रुवकांत ने अंततः दोनों का कत्ल कर दिया।
आरोपी ध्रुवकांत से सुष्मिता पिछले एक महीने से अलग रह रही थी। सुष्मिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शख्स से प्यार करने लगी और अब उसके साथ ही रहने लगी थी।
वॉट्सऐप से परवान चढ़ा प्यार तो की शादी
मिड-डे के अनुसार, ध्रुवकांत की बहन राझंणा ने बताया कि ध्रुवकांत और सुष्मिता करीब पांच साल पहले प्यार हो गया था। वह दोनों वॉट्स ऐप के जरिए दोनों का रोमांस परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर हमेशा साथ रहने का निर्णय ले लिया।
शुरूआती दिनों में दोनों इतने रोमांस चरम पर था लेकिन जल्द ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। रांझणा ने बताया कि उसके भाई सुष्मिता को हद से ज्यादा प्यार करता था।
कुछ दिनों से अपने पति से अलग रह रही सुष्मिता ने फोन करके ध्रुवकांत को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। ध्रुवकांत जब उससे मिलने गया तो उसने अपने वकील के जरिए तलाक के कागजात थमा दिए। इन कागजों देखकर ध्रुवकांत के सारे ख्वाब चकनाचूर हो गए। वह हक्का-बक्का रह गया।
कुछ दिन बाद फिर सुष्मिता के पास पहुंचा ध्रुवकांत
सुष्मिता की ओर से तलाक के कागज सौंपे जाने की घटना के बाद आरोपी अफसर अपने काम पर चला गया और फिर एक नया प्लान बनाकर करीब एक महीने बाद फिर सुष्मिता के पास पहुंचा।
जिस वक्त ध्रुवकांत सुष्मिता के फ्लैट में गया उस वक्त वह कहीं बाहर गई हुई थी। लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे सुष्मिता अपने प्रेमी अजय कुमार के साथ फ्लैट में पहुंची। तो देखा कि वहां उसका पति मौजूद है।
सोसाइटी के गार्ड ने बताया कि सुष्मिता के अंदर आने के करीब 12 घंटे बाद सुबह छह बजे ध्रुवकांत खून से सने कपड़ों के साथ फ्लैट से बाहर निकला जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। लोगों ने जब आरोपी इसे खून लगने का कारण पूछा तो वह कुर्सी में बैठ गया और पुलिस बुलाने के लिए कहा। आरोपी अफसर ध्रुवकांत ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।