एकतरफा प्रेम में युवक ने साथियों संग मिलकर युवती के चाचा को गोली मारकर लहूलुहान अवस्था में नाले में फेंक दिया और भाग गए।
एक आटो चालक की सूचना पर परिजनों ने उन्हें सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीन हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। 19 फरवरी को सतीश की बेटी की शादी है।
इस हिरोइन ने रची फिल्मी साजिश!
पुलिस के अनुसार मूलरूप से अलीगढ़ निवासी सतीश (45) पुत्र पोखपाल परिजनों के साथ बीस वर्षों से लोनी की सरस्वती विहार कालोनी में रहते हैं। वह आजादपुर दिल्ली स्थित सिंह पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं।
पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल
रोजाना की तरह बुधवार अल सुबह चार बजे वह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी 25 फुटा रोड पर मोहल्ले के ही गज्जू एवं उसके दो साथियों ने उनपर हमला कर दिया।
दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!
विरोध करने पर आरोपियों ने सतीश के सीने में गोली मारकर लहूलुहान अवस्था में उन्हें नाले में फेंक दिया और भाग गए। एक ऑटो चालक ने उन्हें नाले से निकाला तथा परिजनों को सूचना दी।
'किराएदार ने लूटी अस्मत', कोर्ट ने कहा रजामंदी से सेक्स
सतीश को दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर गज्जू एवं उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया हमलावर गज्जू सतीश का पड़ोसी है। वह उनकी भतीजी से एकतरफा प्रेम करता है तथा जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
डेढ़ माह से दे रहा था जान से मारने की धमकी
सतीश के बेटे राहुल ने बताया कि गज्जू डेढ़ माह से परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह दहशत फैलाने के लिए उनके घर के बाहर फायरिंग भी कर चुका है।