फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अकाउंट बनाकर सहेली ने की सहेली पर अश्लील पोस्ट, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मेरठ की सहेली ने अपनी सहपाठी का पहले फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया और फिर उसकी फोटो के साथ अश्लील कमेंट्स पोस्ट कर दिए। छात्रा स्कूल पहुंची तो साथी छात्रों ने उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


सच्चाई सामने आने पर आरोपी सहेली ने अपनी गलती मान ली। जिसके बाद दोनों परिवारों में मारपीट हो गई। पीड़ित सहेली ने पिलोखड़ी चौकी पर सहेली के खिलाफ तहरीर दी है।

मामला लिसाड़ी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी सहपाठी काफी दिनों से उससे फेसबुक पर अकाउंट बनाने का दबाव डाल रही थी। लेकिन उसे डर लग रहा था कि सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने से उसकी बदनामी न हो जाए।
विज्ञापन


इसके चलते उसने अपनी सहेली को स्पष्ट रूप से कह दिया था कि उसे कोई अकाउंट नहीं खोलना। आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंची तो उसके साथ पढ़ने वाले छात्र उससे अश्लील बातें करने लगे।
विज्ञापन

परिजनों में हुई मारपीट

पीड़ित छात्रा ने मामले को जानने का प्रयास किया तो उसे फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने की साजिश की कहानी समझ में आ गई। छात्रा ने घर पहुंचकर मामले के बारे में परिजनों को बताया।

परिजनों ने साइबर कैफे पर जाकर जब यह अकाउंट चेक किया तो उसमें छात्रा के घर का फोटो और अश्लील कमेंट्स लिखे मिले। परिजनों ने छात्रा की सहेली से इस बारे में पूछा तो उसने डर के कारण फर्जी अकाउंट बनाने की बात कुबूल कर ली।

इस मामले के बाद छात्रा व उसकी सहेली के परिजनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा ने परिजनों के साथ पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर तहरीर दे दी। चौकी इंचार्ज गणेश कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें