फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया था घर छोड़ने, ले गया सुनसान जगह पर और...

Fri, 23 Aug 2013 06:33 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वह गांव की 21 वर्षीय विवाहिता थी। घर जाने के लिए महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान बाइक पर जा रहे जान पहचान के युवक ने घर छोड़ने का बहाना बनाकर उसे बाइक पर बैठाया और सुनसाह जगह पर ले जाकर उसकी आबरू लूट ली।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ क्षेत्र का है। विवाहिता ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ पुलिस स्टेशन में गांव धोली निवासी रविंद्र के विरुद्ध उसके साथ दुराचार करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने महिला का अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वीरवार दोपहर वह अपने घर जाने के लिए महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड पर खड़ी थी।

इस दौरान गांव धोली निवासी रविंद्र बाइक पर सवार होकर उसके पास आया और उसे घर छोड़ देने की बात कही। वह रविंद्र को पहले से ही जानती थी, इसलिए वह उसके साथ जाने को तैयार हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि रविंद्र उसे घर ले जाने के बजाय अपने एक मित्र से मिलने के बहाने महेंद्रगढ़ शापिंग कांप्लेक्स में बनी एक डेंटल क्लीनिक के ऊपर बने चौबारे में ले गया और वहां पर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें