फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किस करना चाहा, लड़की काट ले गई जीभ

Wed, 05 Feb 2014 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक कथित तौर पर प्रेमिका को किस करना चाहता था, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। जैसे ही वह युवती को चूमने के लिए आगे बढ़ा, लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में उसने ख्वाबों में भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन


लड़के के किस करने की कोशिश करते ही लड़की ने दांतों से उसकी चीभ काट ली। जब वह शिकायत लेकर थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद युवक और लड़की दोनों ही थाने पहुंचे थे। लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत की, इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है।

दोनों की अलग-अलग कहानी

कमलागर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 18 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह एक व्यूटी पार्लर में काम करती है। वह काम पर जा रही थी तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने जब किस करने की कोशिश की तो बचाव में उसने उसकी चीभ काट ली।

वहीं 30 वर्षीय आरोपी का कहना है कि वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उनका प्रेम प्रसंग पिछले चार साल से चल रहा है। इस पर लड़की ने कहा कि वह उसे जानती तक नहीं। आरोपी युवक 10 दिन से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन

'मैंने कुछ गलत न‌हीं किया'

लड़की ने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। सभी लड़कियों को ऐसा ही करना चाहिए। उसने कुछ रोज पहले भी आरोपी युवक के पिता से उसके बेटे की शिकायत की थी।

आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह रतिबाद में काम करता है। चार साल पहले लड़की से उसकी मुलाकात हुई थी तब से ही दोनों में प्यार हो गया। सोमवार रात वह भोपाल आया था और रेलवे स्टेशन पर रुका। तब लड़की ने उसे कॉल किया और अगले दिन दोपहर में मिलने को कहा। जब व‌‌ह कमलानगर में एक सुनसान जगह पर मिले तब यह घटना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें