फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या के आरोप में आश्रम का स्वामी गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम की एक युवती उसे फोन कर बुलाती थी। वो अक्सर उस युवती से मिलने के लिए जाता था। लेकिन उस दिन जब वो युवती के बुलाने पर आश्रम गया तो फिर वापस नहीं आया। घरवालों ने उसे खूब खोजा, लेकिन अगली सुबह धार्मिक स्थल पर मिट्टी में दबी उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


यूपी के अमरोहा में धार्मिक कर्मकांड वाले ऋषि आश्रम में राक्षसी करतूत को अंजाम दिए जाने पर हड़कंपा मचा है। आरोप है कि आश्रम के स्वामी और उसके करीबियों ने एक युवक की जान ले ली और उसकी लाश को आश्रम में ही दफना दिया।

युवक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद से ब्रजघाट जाने की बात कहकर घर से निकला था। अगले दिन श्रीमहंत ऋषि आश्रम में गड्ढे में उसकी लाश दबी मिली। परिजनों ने आश्रम में शव मिलने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों की आश्रम स्वामी और उसके परिवार के सदस्यों से नोकझोंक हुई। बाद में पहुंची पुलिस ने आश्रम से युवक की हत्या में प्रयुक्त रस्सी का टुकड़ा और युवक के जले हुए कपड़े बरामद कर आश्रम के स्वामी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

घरवालों के मुताबिक 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक सोमवार की शाम सात बजे किसी जरूरी काम की बात कहकर घर से निकला था। उस दौरान मोबाइल पर उसकी किसी से बात भी हुई थी। आधी रात तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसको फोन किया गया। उसने फोन पर बताया कि जल्दी आ रहा है।

देवेंद्र के घर नहीं लौटने पर फिर फोन किया गया तो फोन बंद था। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे। अगले दिन स्थानीय युवक आश्रम के पास देंवेद्र की बाइक देखी तो तुरंत उसके घरवालों को जानकारी दी।

मृतक के घरवाले ब्रजघाट स्थित श्री महंत ऋषि आश्रम पहुंच गए। एक कोने की जमीन पर ताजी मिट्टी देखी तो घरवालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में खुदाई की गई तो गड्ढे में देवेंद्र की अर्द्धनग्न लाश मिली। गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस को आश्रम की छत से गुलाबी रंग की रस्सी का वह टुकड़ा भी मिला जिससे देवेंद्र का गला दबाए जाने की आशंका है।

पुलिस ने जले हुए कपड़े भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आश्रम स्वामी सेवानंद और उसके भाई रामस्वरूप, पत्नी भागवती और बेटे गौरव को गिरफ्तार कर आश्रम में ताला डाल दिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच की सुई

देवेंद्र पढ़ाई के साथ खेती किसानी में पिता का हाथ बंटाता था, ब्रजघाट में धर्मशाला की मरम्मत आदि का भी कार्य करता था। उसने रमाबाई डिग्री कॉलेज गजरौला से बीए किया था।

मृतक के ममेरे भाई चमन ने पुलिस को बताया कि वह देवेंद्र के साथ धर्मशाला और आश्रम में मरम्मत का काम करता था। ऋषि आश्रम में रह रही एक युवती अक्सर देवेंद्र को कॉल कर बुलाती थी। 18 जनवरी की रात को उसने देवेंद्र के मोबाइल पर कॉल करके आश्रम बुलाया था।

सोमवार रात भी देवेंद्र को युवती ने कॉल किया था। बाद में देवेंद्र ने उसे कॉल करके घर पर आने की बात कही थी और फव्वारा के निकट स्थित उसके कमरे के पास ही बाइक खड़ी करके आश्रम गया था। कुछ देर बाद आश्रम के पास से चोर-चोर का शोर उठा। जिससे आश्रम पर भीड़ भी लग गई थी।

पुलिसिया कार्रवाई चल रही है। वहीं नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें