फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! लव मैरेज करने वाले के साथ ऐसा सलूक

Thu, 08 May 2014 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के गुजरात में एक युवक को प्रेम विवाह करने की तालिबानी सजा मिली है।
विज्ञापन


उस युवक को लड़की के घरवालों ने घर के बाहर पेड़ से बांध दिया फिर तलवार से उसके नाक और कान काट दिए।

युवक को गंभीर हालत में अहमदाबाद के एससीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़का मुंबई का निवासी बताया जाता है।

जबकि घटना गांधीधाम के टुणा गांव की है। जहां काशिफ खान गांधीधाम की एक ऑयल कंपनी में नौकरी करता था।
Trending Videos

तलवार से नाक और कान काटा

इस दौरान उसका टुणा गांव की रहने वाली शरीफा से प्रेम हो गया। शरीफा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

बाद में दोनों ने मार्च में भागकर कोर्ट में शादी कर ली। काशिफ का पूरा परिवार मुंबई में रहता था। शादी के बाद दोनों मुंबई चले गए।

एक महीने बाद शरीफा के पिता रहमत उल्ला अहमद चेला का फोन आया। उसने दोनों की शादी मंजूर होने का कहकर घर आने के लिए कहा।

दोनों पिछले दिनों गांधीधाम पहुंचे। शरीफा ने शंका होने पर गांधीधाम आने के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग की परंतु पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

घर से भागकर किया था कोर्ट मैरेज

इसी बीच रास्ते में ही शरीफा के पिता के साथ कुछ लोग सफेद रंग की बोलेरो कार में आए और दोनों को पकड़ लिया।

उसके बाद घर के बाहर दोनों को पेड़ से बांध दिया। लड़की के पिता ने गाड़ी से तलवार निकाली और युवक के हाथ, नाक और कान काट दिए।

इसके बाद उसे सुनसान रास्ते पर फेंककर फरार हो गए।

दो-तीन घंटे के बाद कुछ लोगों ने उसे देखा और किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने भी वहां पहुंचकर केस दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें