फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की हत्या कर दीवार पर क्यों लिखा खून से?

Thu, 14 Aug 2014 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई से नाराज एक युवक ने पहले तो उसे निर्वस्त्र कर पीटा, फिर उसके गुप्तांग, पेट और जांघ में चाकू से धड़ाधड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मिड-डे में छपी खबर के अनुसार, घटना मुंबई के उल्हासनगर की है जहां सेक्सन-17 निवासी ज्ञानचंद नारायण मेघराजानी (38) पवनधाम में पत्नी कविता मेघराजानी (33) और 6 वर्षीय बेटी के साथ रहता था।

पिछले कुछ दिनों से ज्ञानचंद को अपनी बीवी कविता पर शक होने लगा कि वह उसके साथ बेवफाई कर रही है और उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। इस शक में वह कविता का जासूसी करने लगा।
विज्ञापन

'अगर मैं बच गया, तो जल्द ही दूसरे की बारी है'

घटना वाली रात ज्ञानचंद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और कविता से झगड़ने लगा। इस दौरान देर रात उसने अपनी बीवी को निर्वस्त्र कर उसके गुप्तांग, पेट और जांघ में धारदार चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद ज्ञानचंद ने दीवार पर खून से लिख दिया कि 'अगर मैं बच गया, तो जल्द ही दूसरे की बारी है' इसके बाद वह फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

सुबह आंख खुलने पर 6 वर्षीय बेटी ने खून से लथपथ मां की लाश देखी और शोर मचाने लगी।

जब किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी, तब बच्ची ने अपने मामा को फोन लगाया। खबर मिलते ही कविता का भाई किशोर मेघानी वहां पंहुचा और बाहर से फ्लैट में ताला लगा देख पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

ज्ञानचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। अंदर कविता की खून से सनी निर्वस्त्र लाश पड़ी थी। पुलिस ने कविता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ज्ञानचंद मेघराजानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फ्लैट की दीवार पर लिखा 'अगर मैं बच गया, तो जल्द ही दूसरे की बारी है' कौन है?
पति-पत्नी ने कलेजा खाकर पिया खून

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें