फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इश्क में विलेन बना पति, प्रेमी से कराई हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों की बलि चढ़े देवबंद के युवक की लाश उत्तराखंड में मंगलौर की आसिफनगर झाल से बरामद कर ली गई है। रुड़की निवासी हत्यारोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी इसरार उर्फ कैफ 25 जनवरी को राज मार्केट से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। कैफ के भाई अफजाल ने 26 जनवरी को उसकी गुमशुदगी शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी।

कैफ की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने रुड़की निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में कैफ की पत्नी से अवैध संबंध होने की जानकारी देते हुए संबंधों में बाधक बनने पर कैफ की हत्या करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

ऐसे दी खौफनाक मौत

हत्यारोपी ने दावत के बहाने बुलाकर कैफ की हत्या कर लाश मंगलौर की गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी थी। तभी से शहर कोतवाली और मंगलौर थाना पुलिस गंगनहर में लाश की तलाश कर रही थी।

सोमवार रात कैफ की लाश मंगलौर में आसिफनगर झाल से बरामद कर ली गई। पुलिस ने लाश को निकालकर मोर्चरी भेज दिया।

इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा ने बताया कि लाश नहीं मिलने पर हत्यारोपी इरशाद को अपहरण की धाराओं में जेल भेजा गया था। कैफ की लाश मिलने के बाद मामले में हत्या की धाराओं का भी इजाफा कर दिया जाएगा।

मुरादाबाद: छेड़छाड़ में फंसा बेटा, पिता ने की आत्महत्या

बेटे पर छेड़छाड़ की एफआईआर से आहत एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दो दिन पहले उनके बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट कुंदरकी थाने में दर्ज की गई थी। जिससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। जब सहन नहीं हुआ तो मंगलवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।

कुंदरकी के गांव फलैदी कला में रहने वाले जोगेंद्र पुत्र भन्नू सिंह थाना कटघर में डबल फाटक के पास मदन लाल के पालिश कारखाना में काम करते थे। दो दिन पहले एक व्यक्ति ने जोगेंद्र के किशोर वय बेटे पर अपनी साली से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। कुंदरकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई।

बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट से वह बेहद आहत थे। उनके भाई चंद्रपाल सिंह व मनवीर सिंह ने बताया कि भाई बहुत संवेदनशील थे। बेटे के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे से वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, जबकि रिपोर्ट फर्जी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिले लाश के टुकड़े

रिपोर्ट दर्ज न कराने के एवज में शिकायतकर्ता ने पैसों की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उस व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह वे अपने काम पर गए थे। कटघर के भदौरा में एक ट्रेन के आगे गर्दन रख अपनी जान दे दी।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि जबतक जोगेंद्र को बचाने के लिए वहां पहुंचते, वे ट्रेन से कट चुके थे। ट्रैक पर लाश के टुकड़े मिले। चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने शिकायत करने वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर थाना कटघर में दे दी है।

जोगेंद्र अपनी पत्नी तारावती और तीन बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) के साथ गांव में रह रहे थे। बेटी की शादी के लिए बेहद चिंतित रहने लगे थे। दोनों बेटों की उम्र काम करने लायक नहीं होने की वजह से वह कुछ दिनों से कारखाना में अधिक काम भी करने लगा था। उसकी मौत से उसकी बेटी के शादी के लिए पैसे की बात तो दूर परिवार के सामने दो जून की रोटी की भी समस्या खड़ी हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें