फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही दिन में थी उसकी शादी, किसी ने उसकी हत्या कर दी

Thu, 04 Feb 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर के स्योहारा में घर लौटते हुए मंगलवार रात जनसेवा केंद्र संचालक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। हत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सदाफल रेलवे क्रासिंग के पास ग्राम केशोपुर में नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की।

मृतक के बाई कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। मृतक की शिनाख्त ग्राम मलकपुर बुढेरन निवासी 24 वर्षीय विशाल त्यागी पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

लाश के पास से पुलिस ने साढ़े छह हजार रुपये, मोबाइल, कुछ दूरी पर खड़ी बाइक उसमें रखा लैपटॉप भी बरामद किया। मृतक के भाई विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विशाल ताजपुर में जनसेवा केंद्र चलाता था। 28 फरवरी को उसकी बारात नूरपुर जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

मृतक के मामा इंद्रदेव का कहना है कि विशाल रोज सुबह को ताजपुर जाता था जहां उसका जनसेवा केंद्र था। शाम को बाइक से घर आ जाता था, लेकिन जब मंगलवार शाम को विशाल घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्य मोबाइल पर रात भर काल करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें