फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की साली पर आया जीजा का दिल, शादी के लिए अड़ा

Fri, 30 Aug 2013 02:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एक शख्स अपनी नाबालिग साली से शादी करने की जिद में अपने ससुराल वालों की जान का दुश्मन बन गया है। उस शख्स की सास का आरोप है कि वह शादी के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां तक दे रहा है।
विज्ञापन


आरोपी की सास ने बृहस्पतिवार को अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है कि उनका दामाद उनकी छोटी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता है जबकि उनकी बेटी की उम्र 13 साल है।

सास ने बताया कि दामाद छोटी बेटी से शादी न करवाने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी (बड़ी बेटी) के साथ भी मारपीट करता है।
विज्ञापन


अंबाला निवासी महिला बताती हैं कि उनकी बड़ी बेटी की शादी के समय छोटी बेटी की उम्र एक साल थी। शादी के कुछ साल तक तो सब ठीकठाक रहा लेकिन अब दामाद ने नाबालिग बेटी से शादी करवाने की मांग कर दी है।
महिला ने बताया कि दामाद ने धमकी भी दी है कि अगर शादी नहीं कराई गई तो वह बेटी को उठवा लेगा और कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

नाबालिग लड़की ने भी यह बात स्वीकारी है और जीजा की धमकी के कारण वह काफी डरी हुई है। लड़की ने बताया कि जीजा ने उसे धमकी दी कि वह अगर उससे शादी नहीं करेगी तो उसके मां-बाप पर तेजाब डाल देगा। शादी कर लेने पर लड़की के घरवालों को एक लाख नकद और प्लॉट लेकर देगा।

इतना ही नहीं इस परिवार को पुलिस से भी पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है। महिला का कहना है कि पहले तो पुलिस ने भी उनकी इस मामले में मदद नहीं की लेकिन मीडिया के हस्तेक्षेप के बाद शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें