फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने महिला को छेड़ा, गिरफ्तार हुई तो खुली पोल

Tue, 21 Apr 2015 08:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में एक महिला को महिला को ही छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी होने पर पाया गया कि मुस्लिमों के पारंपरिक परिधान "अबाया" के भीतर एक महिला भी भेष में आदमी मौजूद था।
विज्ञापन


हालांकि 30 साल के गिरफ्तार शख्स की पहचान किया जाना अभी बाकी है। मस्जिद अथॉरिटी के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि वो जनाना मस्जिद के बाथरूम में जाकर अजीब व्यवहार कर रही है।

इस महिला पर यह भी आरोप लगा कि वो वजु (नमाज के पहले हाथ एवं चेहरा धोने की प्रक्रिया) के दौरान भी एक महिला को छेड़ रही थी।
विज्ञापन

गाड़ी में पहुंचते ही आदमी उतार दिया अपना बुर्का

वहीं अथॉरिटी का कहना है कि इस महिला के मस्जिद से निकलने के बाद उन्होंने मस्जिद की निगरानी तेज कर दी। उन्होंने महिला का पीछा किया और उसे एक रंगे हुए शीशे की गाड़ी में बैठते हुए देखा। यह गाड़ी मस्जिद के पास ही खड़ी हुई थी।

अधिकारियों का कहना है कि उस गाड़ी में कोई पुरुष ड्राइवर नहीं था। उन्होंने बताया कि जब उनका शक गहरा हो गया तब वो अपनी पूरी टीम के साथ कार के पास पहुंच गए, जहां उन्होंने देखा कि एक पुरुष अबाया को उतार रहा है।

अधिकारियों ने इस पुरुष को अबाया के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें