फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरेआम महिला के साथ ये क्या कर डाला?

Thu, 29 Jan 2015 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड में एक शख्स ने चर्चित किरदार 'मिस्टर इनक्रेडिबल' के जैसी पोशाक पहनी और सड़क पर घूमने निकल पड़ा। उसने लॉस एंजेल्स के हॉलीवुड बॉलेवार्ड में बैटगर्ल की पोशाक पहनकर खड़ी एक महिला के साथ सरेआम अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी मुहम्मत बिलिक ने चर्चित किरदार 'मिस्टर इनक्रेडिबल' की पोशाक पहन रखी थी और घूम रहा था तभी उसकी एक महिला से कहासुनी हो गई।

मामूली झड़प के बाद आरोपी ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे फर्श पर गिरा भी दिया। सरेआम उसने महिला के साथ शर्मनाक हरकतें भी कीं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे महिला से अलग किया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसे दोषी करार देते हुए एंगर मैनेजमेंट की क्लास करने को भी कहा गया है। लॉस एंजेल्स के सिटी अटॉर्नी ने कहा कि हॉलीवुड में हर साल लाखों लोग आते हैं, इसे सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें