एक शख्स ने अपने पत्नी को एसएमएस करके उस वक्त तलाक दे दिया जब उसकी पत्नी ने उसे बताया कि पड़ोसियों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।
मेट्रो ऑनलाइन के अनुसार, महिला भारत की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है।
कुछ समय पहले बलात्कार पीड़िता के पड़ोसियों ने उनके घर में धावा बोलकर उसका गैंगरेप किया। पीड़िता ने यह सोचकर अपने पति को इस घटना के बारे में जानकारी दी कि वह इस दर्दनाक घटना पीड़िता का साथ देगा। लेकिन पीड़िता को मदद की बजाए जो कुछ जवाब मिला उससे वह सन्न रह गई।
पति ने तीन बार लिखा, तलाक
अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में महिला ने मीडिया को बताया कि गैंगरेप की घटना पर उसके पति ने जो जवाब दिया उस पर उसे अभी पत भरोसा नहीं हो रहा है। उसने बताया कि उसके पति ने उससे बिना कोई बात किए ही तलाक दे दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने मोबाइल में एक संदेश भेजा है जिसमें सिर्फ तलाक.. तलाक.. तलाक। लिखा है। शरिया कानून के अनुसार अगर कोई पति तीन बार तलाक बोलता है तो उसे तलाक मानना पड़ता है और इसी आधार पर उसका तलाक हो गया।
महिला ने बताया इस घटना के बाद से उसके ससुराल वालों से उसे घर से निकाल दिया है और उसके बेटे को भी छीन लिया गया है जिसकी देख-रेख उसकी सास कर रही है। पति दुबई कंस्ट्रक्शन वर्कर यानी ईंट गारा का काम करता है।
पांच साल पहले हुआ था गैंगरेप
महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसका गैंगरेप हुआ था और इस बारे में उकसी सास को पता भी था क्योंकि उसने ही इस बारे में उसे पुलिस से शिकायत कराने के लिए थाने ले गई थी।
महिला ने कहा कि जब घटना घटी थी तब उसकी सास उसका साथ दे रही थी लेकिन जब उसके पति ने तलाक देने की बात कही है तो पता नहीं उसकी सास को अचानक क्या हुआ कि उसका भी मन बदल गया और वह उसका साथ नहीं दे रही है।
इतना ही नहीं पीड़िता को परिवार समाज से बहिष्कार कर दिया गया है जिससे वह काफी परेशान है।