फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बलि पर बहस, एक शख्स ने ली दूसरे की जान

Mon, 26 Oct 2015 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु बलि के मुद्दे पर हुई बहस में एक युवक ने दूसरे युवक की जान लेली। दोनों युवक मुंबई में एक कार कपंनी के शोरूम में कर्मचारी थे। मामले को मुल्क में लगातार हो हो रहे 'हेट क्राइम्स' से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


फर्स्टटुनो डॉट कॉम के अनुसार, पिछले दिनों दोनों युवकों में पशु बलि के मसले पर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। ये झगड़ा संतोष अहेरकर और याकूब शेख के बीच था।

बहस से गुस्साए संतोष ने प्रेसर पाईप को याकूब के गुदा में लगाकर उसके पेट में हवा भर दी। याकूब के पेट में हवा इतनी ज्यादा हो गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब और संतोष के बीच क्या हुई ‌थी बहस?

याकूब के भाई ने बताया कि करीब एक महीने पहले शोरूम में हुई उसके भाई की मौत पर पता चला है कि संतोष और उसके भाई के बीच पशु ब‌लि को लेकर बहस शुरू हुई तो दोनों में झगड़ा हो गया।

इसके बाद संतोष ने याकूब के गुदा में गाड़ियों की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाईप्रेशर पंप को डाल दिया और फिर उसके पेट में हवा भर दी जिससे याकूब की मौत हो गई।

पुलिस ने संतोष को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें