फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर लड़की की काटी नाक

Sat, 15 Feb 2014 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर एक युवती की कथित रूप से नाक काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलनगर जिले की है। यह जगह लाहौर से 350 किमी दूर है।
विज्ञापन


यहां के निवासी बशीर अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही एक किसान नदीम ने उसकी 19 साल की बेटी से शादी की इच्छा जताई थी।

शादी से इनकार करने पर नदीम और अपने पिता तथा दो अन्य लोगों के साथ बशीर के घर पहुंचा और उसे, उसकी पत्नी और बेटी को यातनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने बशीर की बेटी की नाक काट दी और कहा कि अब वह आजीवन अविवाहित रहेगी। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें