शराब पीकर झगड़ा करने के बाद सिरफिरे युवक ने हसिये से पत्नी के पेट और नाजुक अंग पर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश के पास ही बैठकर फर्श पर बह रहा खून साफ करता रहा।
अचानक पहुंची महिला की छोटी बहन की सूचना पर सीओ चतुर्थ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बिथरीचैनपुर क्षेत्र के गांव नरियावल निवासी राजीव शर्मा बदायूं में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह शराब अधिक पीता है और अक्सर पत्नी मीनू शर्मा उर्फ सोनी को शराब पीकर पीटता था। शुक्रवार सुबह भी राजीव ने शराब पीकर पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।