मुंबई में 26 वर्षीय एक ब्रिटिश युवती के साथ सोमवार को छेड़छाड़ का मामला सामने आया।
घटना ओशिवारा इलाके की है, जहां ब्रिटिश युवती अपनी दो विदेशी महिला मित्रों के साथ ऑटो रिक्शा में बैठ रही थी तभी एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की।
ब्रिटिश युवती डांसर है और उसने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह यहां पर टूरिस्ट वीजा पर आई हुई है और पिछले एक साल से शहर में रह रही है।
आरोपी की पहचान 36 वर्षीय गौरव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गुप्ता ने युवती से छेड़छाड़ की थी। महिला के शोर मचाने पर पीछा कर दो कांस्टेबलों ने आरोपी को पकड़ा।