फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के हत्यारोपी तांत्रिक जीजा को पीट पीटकर मार डाला

Tue, 05 May 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कछौना(हरदोई)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के वहदिन गांव में सोमवार देर शाम ससुराल आ रहे बाइक सवार की उसके ही सुसुरालियों ने घेर कर पीट पीट कर मार डाला। मृतक तंत्र मंत्र के चक्कर में साले के बेटे की हत्या का आरोपी था। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। इस मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के गांव वहदिन निवासी कल्लू की बहन की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरतलिया निवासी गुड्डू(50) पुत्र रामचंद्र से हुई है। करीब छह माह पहले गुड्डू के घर कल्लू का बेटा श्रीराम उर्फ हगनुआ (15)गया था।

आरोप है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में गुड्डू ने श्रीराम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कल्लू ने गुड्डू के खिलाफ बेनीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 15 दिन पहले गुड्डू जेल से जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह बाइक से अपनी ससुराल की ओर आ रहा था। इसी बीच गांव किनारे रेलवे लाइन के पास उसे ससुरालियों ने घेर लिया। लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज आरपी सोनकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने गुड्डू को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें