फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक-ट्रैक्टर में भिड़ंत, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के तारनखेड़ा गांव के निकट मैजिक व ट्रैक्टर में  भिड़ंत हो गई। मैजिक में सवार छह सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुरवा से सवारियां बैठाकर उन्नाव आ रही मैजिक की उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तारनखेड़ा गांव के निकट ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक सवार आबिदा (30)पत्नी रईस निवासी कानपुर, इनका बेटा इरफान (6), बेटी शीबा (8) व भाई साबिर पुत्र कयूम के अलावा चंद्ररूप (40) निवासी जाफरखेड़ा व मैजिक चालक रामसेवक पुत्र रघुवीर निवासी गुजौली उन्नाव घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी लाया गया। रामसेवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मैजिक में 15 सवारियां बैठी थीं। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। रामसेवक की हालत गंभीर पाकर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें