फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में प्रेमी युगल को पेड़ से बांधकर पीटा

Tue, 23 Jun 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव में डेढ़ माह से फरार प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। पंचायत में दोनों को सरेआम पीटने की सजा सुनाई गई। उन्हें पंचायत की मौजूदगी में पेड़ से बांधकर जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


भविष्य में दोबारा से इस तरह की हरकत करने पर कड़ी सजा देने की चेतावनी भी दी गई।

गांव की एक महिला के दो बच्चे हैं। उसका गांव के दूसरी जाति के अविवाहित युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए, जिसका खुलासा होने पर महिला के पति और अन्य परिजनों ने उस पर बंदिश लगाने की कोशिश की। तो महिला अपने प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन

पेढ़ से बांधकर दोनों को किया अधमरा

वह अपने प्रेमी के साथ उत्तराखंड बार्डर पर स्थित महुआखेड़ा में रह रही थी। उसका प्रेमी एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। दोनों को महिला के रिश्तेदारों ने देख लिया। जिसकी जानकारी उन्होंने उसके पति को दी। इस पर पति गांव वालों को लेकर वहां पहुंचा। महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर ग्रामीण गांव ले गए।

बाद में रविवार की शाम को गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें दोनों को पेश किया गया। पंचों ने उनकी इस हरकत को गंभीर अपराध और समाज में गलत परंपरा डालने वाला बताया। बाद में पंचायत ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटने का फरमान सुनाया। इस पर पंचायत में मौजूद लोगों ने उन्हें पेड़ से रस्सी से बांध दिया। उन्हें बुरी तरह पीटा। पिटाई से दोनों अधमरा हो गए।

इस पर उन्हें पेड़ से खोलकर घर भिजवा दिया गया। दोनों को चेतावनी दी गई कि उन्होंने भविष्य में फिर इस तरह की हरकत की। तो इससे बड़ी सजा उन्हें दी जाएगी। इस मामले में पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें