उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के खलियारी रायपुर थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पनिकप खुर्द के पास गुरुवार की सुबह प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया और खुद जहर खाकर जान दे दी।
पुलिस ने युवती रामपालो (38) और उसके प्रेमी रामपाल गोड़ (40) के शव कब्जे में ले लिए। मरने से पहले हुई बातचीत में रामपाल ने कहा कि मुझे मरने का कोई अफसोस नहीं है। मैं रामपालो के बिना रह नहीं सकता और इस जन्म में वह मेरे साथ रह नहीं सकती। ऐसे जीने से मरना ही अच्छा है।
प्राथमिक विद्यालय पनिकप खुर्द में बिहार के अधौरा थाने के कन्हानार गांव की रामपालो रसोइया थी।