दो बच्चों की मां से जब नाजायज संबंध बने तो युवक ने उससे शादी कर ली। पर वह महिला अपने पति और बच्चों के साथ ही रहती थी। वह उसके संग रहने को तैयार न थी।
युवक सोमवार सुबह महिला के पास शादी के फोटोग्राफ लेने आया। इसी बीच दोनों में किसी बात पर विवाद होने पर युवक ने उसको गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मां जिससे करती थी मोहब्बत, उसने ही लूटी बेटी की अस्मत
हत्या कर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के अबूपुर निवासी अखिलेश की शादी 20 वर्ष पहले नंगला उग्रसेन माजरा की राजेश के साथ हुई थी। इस समय अखिलेश आनंद विहार जल बोर्ड में कार्यरत है। राजेश साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में काम करती थी।
अगवाकर तीन दिन गैंगरेप, फिर 20 हजार में बेचा
इसी वर्ष 17 फरवरी को अखिलेश पत्नी राजेश, बेटे विशांत और साक्षी के साथ उखालरसी गांव में किराए पर रहने आया था। सोमवार को फैक्ट्री जाने के लिए राजेश घर से पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।
न्यू डिफेंस कॉलोनी के पास खड़े सुनील ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरदस्ती बाइक पर बिठाने की कोशिश की। राजेश के विरोध करने पर सुनील ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भांजी से करता था रेप, बच्चे को दिया जन्म
तभी पीछे से आ रहे विशांत और राजेश के भाई नरेंद्र ने पीछाकर शोर मचा दिया। इस पर भीड़ ने सुनील को दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि विशांत ने सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहन की सुपारी दी, और खुद मारा गया
आरोपी ने कहा, महिला से की थी शादी
आरोपी सुनील का कहना है कि अबूपुर गांव में रहते हुए उसके महिला से अवैध संबंध हो गए थे। 6 अप्रैल 2012 को गांव और 15 जुलाई 2013 में कुचेसर गांव के शिव मंदिर में उसने उससे शादी की थी।
महिला साथ रहने का विरोध कर रही थी। सोमवार को वह शादी के फोटोग्राफ लेने आया था। इंकार करने पर उसने गोली मारकर हत्या कर दी।