हरियाणा में एक ऐसा गैंग पकड़ा गया है जिसके बारे में जानकर आप भी चौकन्ने हो जाएंगे। इस गैंग में शामिल लड़कियां पैसे वाले युवाओं को पहले प्यार के जाल में फंसाती थी।
फोन पर मीठी-मीठी बातें करतीं थी, फिर उन्हें एकांत में मिलने के लिए बुलाती थीं। वहां उनके साथ जबरन सेक्स करतीं थी।
इस बीच गैंग में शामिल और लोग इसका एमएमएस बनाते थे, और फिर शुरू होता था इनका खेल।
जी हां, रईसजादों को एमएमएस का भय दिखा कर ब्लैकमेल करने वाला यह गिरोह हरियाणा के सिरसा में पकड़ा गया है।
डाक्टर को फंसाकर किया था ब्लैकमेल
पिछले दिनों एक डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर रेप का केस दर्ज करवाने के धमकी देने के मामले में आखिरकार पुलिस ने इस गिरोह के सरगना विजय नेलसन को गिरफ्तार कर लिया।
सरगना से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं।
जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि गिरोह सरगना कंगनपुर रोड निवासी विजय नेलसन को जीटीएम चौक से पकड़ा गया। विजय के साथ उसका दोस्त हिसार का सलेमगढ़ निवासी पवन कुमार पुत्र मदल लाल भी था।
गैंग में दो खूबसूरत युवतियां हैं शामिल
इसके बाद दोनों ने गिरोह के सदस्यों के बारे में बताया। इस आधार पर पुलिस ने गांव मोरीवाला में छापेमारी की। वहां पर पुलिस ने मंजीत कौर उर्फ मनु और परमजीत कौर उर्फ राज को गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों से 1.72 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। इसमें से विजय नेलसन से 80 हजार, पवन कुमार से 23 हजार, मंजीत कौर से 17 हजार और परमजीत कौर से 15 हजार रुपये मिले हैं।
गिरोह की एक सदस्य रेणू निवासी थेहड़ को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। गिरोह का सदस्य रमेश कुमार अभी फरार है, उसके पास दो लाख रुपये पड़े हैं।
कई सफेदपोश बन चुके हैं शिकार
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले इस गिरोह ने कई सफेदपोश लोगों को अपना शिकार बनाया है।
जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के सरगना विजय नेलसन और पवन कुमार ने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, मानसा व एनसीआर क्षेत्र में कई रईसजादों को फंसाकर उन्होंने मोटा पैसा वसूल किया है।
इन लोगों ने इज्जत बचाने के लिए पुलिस में रपट दर्ज नहीं करवाई।
यूं फंसाया था डॉक्टर को
इससे पहले, फतेहाबाद के सिरढान गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि 26 मार्च को उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। हालांकि वह उस लड़की को जानता नहीं था लेकिन कई दिनों की बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच लड़की ने धर्मपाल से शादी का प्रस्ताव भी रख दिया।
लड़की ने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने धर्मपाल को 28 मार्च के दिन फोन कर 12 बजे हुड्डा चौक पर मिलने के लिए बुलाया। माता-पिता से मिलवाने की बात कहकर लड़की उसे लेकर एमआइटीसी कॉलोनी पहुंची।
तमंचा के बल पर करवाया सेक्स, बनाया MMS
वह युवती धर्मपाल को एक घर में ले गई, वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन लोगों ने धर्मपाल पर तमंचा तान दी और उसे अपने कपड़े उतारने को कहा। फिर उस युवती के साथ जबरन सेक्स करवाया।
इस दौरान उस युवती को दोस्तों ने दोनों का सेक्स विडियो भी बनाया। उसके बाद से युवती और उसके दोस्त उसे ब्लेकमेल करने लगे।
इस बीच युवक ने चार लाख रूपए युवती और उसके दोस्तों को दे दिए। जब उनका हौसला और बढ़ने लगा तो धर्मपाल ने पुलिस को सबकुछ बताने में ही भलाई समझी।
पुलिस ने जांच के बाद इस गैंग का पर्दाफाश किया।