फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों में यात्रियों से जमकर लूटपाट

Wed, 04 Jun 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टूंडला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात्रि ऊंचाहार एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मंगलामुखी वेष में चढे़ बदमाशों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की। बदमाश यात्रियों से लाखों रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य सामान लूटकर गाजियाबाद स्टेशन से पहले उतरकर फरार हो गए। लूट के शिकार यात्रियों ने अलीगढ़ स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


सोनीपत के रास्ते होकर आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सोमवार रात्रि करीब 9.30 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली थी। ट्रेन के चलते ही पिछली जनरल बोगी में मंगलामुखी वेश में बैठे बदमाशों ने तमंचे और चाकू निकाल लिए तथा यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर यात्रियों की पिटाई की गई।

लूटपाट के बाद बदमाश गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से पूर्व ही ट्रेन की गति धीमी होने पर उतरकर भाग गए। भागते समय बदमाश यात्रियों से लूटे गए मोबाइल फोन गाड़ी में ही फेंक दिए। लूट के शिकार यात्रियों ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस के जवानों को घटना की जानकारी दी, पुलिसकर्मियों ने घटना दिल्ली का बताते हुए यात्रियों को वापस ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हिमगिरि एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट

शाहजहांपुर में हिमगिरी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने धावा बोलकर रविवार देर रात यात्रियों से लूटपाट की। टीटीई ने विरोध किया तो पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। टीटीई ने स्पेशल रिपोर्ट बनाकर सीआईटी को सौंपी दी। ट्रेनें बदमाशों के निशाने पर हैं। आए दिन गाड़ियों में यात्रियों से लूटपाट हो रही है।

रविवार को देर रात हिमगिरी एक्सप्रेस (12231) शाहजहांपुर से निकली ही थी कि अचानक झटके के साथ खड़ी हो गई। ट्रेन के रुकते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। कुछ बदमाश ट्रेन के बाहर भी खड़े हुए थे। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्लीपर में तैनात टीटीई डीके शर्मा ने बदमाशों को ललकारा। कुछ ही देर में अचानक ट्रेन पर पत्थर बरसने शुरू हो गए। डीके शर्मा गेट बंद करके अंदर भागते तक तक उनके सिर और हाथ में पत्थर लगे। गेट बंद कर उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उधर ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन चला दी।

कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के कारण में जीआरपी ने बरेली में ट्रेन अटैंड की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुरादाबाद में भी टीटीई ने जीआरपी को जानकारी दी। यहां भी मामला टाल दिया गया। जीआरपी ने उसका मेडिकल कराना भी जरूरी नहीं समझा। डीके शर्मा ने रेलवे अस्पताल में उपचार कराया। सोमवार को उन्होंने सीआईटी को घटना के संबंध में स्पेशल रिपोर्ट दी। जिसमें सुरक्षा कर्मियों से सहयोग नहीं मिलने की बात लिखी गई है। सीआईटी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट सीनियर डीसीएम को भेज दी गई है। वहीं एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि घटना क्षेत्र मुरादाबाद मंडल में नहीं आता। फिर भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें