फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं ने नेपाली संतों की भजन कुटी पर चलाई जेसीबी, बवाल

Fri, 06 Nov 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन में भूमाफियाओं ने नेपाली समाज की भजन कुटीर पर जेसीबी चला दी। घटना थाना वृन्दावन की अध्धा चौकी क्षेत्र की है।
विज्ञापन


भूमाफियाओं ने संतों की कुटिया पर जब जेसीबी चलाई उस वक्त उसके अंदर कई संत मौजूद थे। मलबे में कुछ नेपाली संतों के दबे होने की आशंका है।

आरोप है कि दबंगों ने 10 लोगों के साथ मारपीट कर कमरे में किया बन्द कर दिया और 5 लोगों को बॉधकर अपने साथ ले गये।

भूमाफ़ियाओं के साथ आये लोग शराब के नशे में थे और हाथों में हथियार लिये हुए थे। भूमाफियाओं की इस करतूत से गुस्साये लोगों ने चामुण्डा मंदिर तिराहे पर जाम लगाया।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी बुला मलबे को उलट- पुलट कराया ताकि उसमें दबें लोगों का पता चल सके।

इस मौके पर आक्रोसित सैकड़ों लोगों ने पुलिस और भूमाफ़ियाओं के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें