अमेरकी राज्य अलबामा में एक धार्मिक स्कूल की शिक्षिका को 17 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिरर के अनुसार यह घटना यहां के बहुत ही धार्मिक स्कूल की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्रिस्टीनिया बस्बाई नाम की महिला पर 17 वर्षीय छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने अलबामा के मोबाइल काउंटी शरीफ इलाके से इस आरोपी धार्मिक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्थान ने शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात का खुलासा छात्र की मां ने किया।