फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों पर साहसी महिला ने चलाई गोली, खदेड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ततारपुर कलां में मंगलवार रात चार बदमाशों ने मकान में घुसने का प्रयास किया। आवाज सुनकर जागे गृहस्वामी के ललकारने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। स्वामी की पत्नी ने भी साहस का परिचय देते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिससे बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव निवासी नेत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि मंगलवार रात 11 बजे उसके घर के दरवाजे पर किसी के आने की दस्तक सुनाई दी।

उसने अपनी पत्नी विमला के साथ छत से नीचे झांककर देखा, तो चार हथियारबंद बदमाश जबरन उसके दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

फायरिंग के बाद गांव वाले जागे

शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। उसकी पत्नी विमला ने भी अपनी डबल बैरल से बदमाशों पर फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में जाग हो गई।

लोगों को आते देख बदमाश अपनी कार में बैठकर धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें