उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पूर्व प्रेमिका को उसके घर वालों के सामने ही गोलियों से छलनी कर दिया गया। उस पर पोर्नोग्राफी के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था।
डेली मेल के अनुसार, किम जोंग उन की पूर्व प्रेमिका हीयॉन सॉन्ग वूल पर कई लोगों से सेक्स करने और उसे फिल्माने का आरोप था। इसके अलावा वह उन अश्लील वीडियो को लोगों को बेचती भी थी।
सूत्रों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों ने वूल को उसके घरवालों के सामने ही मशीनगन से गोलियां बरसाकर छलनी कर दिया।
20 अगस्त को वूल समेत दो पॉप ग्रुप के 12 लोगों को गोलियों से मार डाला गया, उनमें गायक, संगीतज्ञ और कलाकार शामिल थे। इनको 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू की सहमति के बाद ही इन 12 लोगों को मारा गया है।
बताया जा रहा है कि किम जोंग उन. संबंध खत्म होने के बाद भी वूल को देखा करते थे। शायद वूल की हत्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।