मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप है कि आरोपी ने नशीले इंजेक्शन लगाकर डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी की बोली लगाकर एक लाख में बेच डाला। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
मामला मेडिकल थानाक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बहसूमा निवासी ईश्वर सिंह दो साल पूर्व मेडिकल क्षेत्र में किशोरी के मकान में किरायेदार बनकर आया था। करीब डेढ़ साल पहले ईश्वर सिंह अपने दोस्त के साथ किशोरी को अगवा करके ले गया।
इसका मामला मेडिकल थाने में दर्ज हुआ। परिजन और पुलिस ने उनको काफी तलाश, लेकिन सुराग नहीं लगा।