फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मंत्री को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत पुजारी की हत्या के संबंध में कर्नाटक के मंत्री अभयचंद्र जैन को धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने खुद को रवि पुजारी बताया। फोन पर धमकी मिलने के बाद मंत्री ने इसकी रिपोर्ट दर्जी कराई है।
विज्ञापन


फोन के बारे में पुलिस को जानकारी देते वक्त जैन ने बताया कि फोन करने वाले ने उन पर प्रशांत के हत्यारों की मदद करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी। धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को रवि पुजारी बता रहा था जो अंडरवर्ल्ड डॉन हो सकता है।

गौरतलब है कि कर्नाटक के मुदाबिदरी में 9 अक्टूबर को कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रशांत की हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे यह कारण बताया गया थी कि प्रशांत कुछ बूचलखानों (कत्लगाहों) को बंद कराने में शामिल था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुजारी की हत्या में शामिल होने का आरोप

जैन कांग्रेस सरकार में युवा सशक्तिकरण, खेल और मत्स्य पालन मंत्री हैं। यह धमकी भरा फोन कॉल उन्हें शनिवार को आया था। वहीं कुछ बीजेपी नेताओं का कहना है कि पुजारी की हत्या के बाद जैन उसकी मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए उसके घर भी नहीं आए थे।

प्रशांत की हत्या के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर जैन की वह तस्वीर साझा की जा रही है जिसमें जैन और हत्या का एक आरोपी एक साथ रक्तदान कर रहे हैं। इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय युवा मुस्लिम संगठन ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें