फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण से बचकर भागे थे जुवेनाइल!

Thu, 26 Dec 2013 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के बाल सुधार केंद्र से भागे एक कैदी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया है कि केंद्र में बाल कैदियों का यौन और शारीरिक शोषण किया जाता है। इस कारण से ही 18 दिसंबर को 43 बाल कैदी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आरोपी कैदी ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। उसने बताया कि बाल सुधार केंद्र में उम्र में बड़े कैदी बाल कैदियों का यौन और शारीरिक शोषण करते हैं। इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने मामले की जांच के ओदश दे दिए हैं।

'मेरे साथ सेक्स करो, वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा...'

बाल कैदी ने बताया कि 18 दिसंबर को सुधार केंद्र से भागकर वह अपने घर आ गया। 20 दिसंबर को उसने इंडिया सुरक्षा चाइल्डलाइन से संपर्क किया। वह पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन


बाथरूम में नहा रही थी चाची, भतीजे ने किया कांड

इसके बाद चाइल्डलाइन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग को इस मामले को लेकर पत्र लिखा। जिसमें बताया गया है कि सुधार केंद्र में फिलहाल 25 साल की उम्र के 20 से अधिक कैदी हैं। वे अक्सर बाल कैदियों पर रॉड से हमला कर देते हैं। चार बाल कैदियों को गंभीर चोटें लगी हैं।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

चाइल्डलाइन ने बाल कैदियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया है कि बालिग कैदी कई बार सुधार केंद्र के सुरक्षाकर्मियों को धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन


आयोग ने पत्र का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है। चाइल्डलाइन के सदस्य 21 दिसंबर को बाल कैदी को मेरठ ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें