फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में अंधे 4 चार प्रेमियों ने खेला खूनी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क में लोग साथ जीने-मरने की खाते हैं और घर परिवार को भी छोड़ने में नहीं हिचकते, लेकिन बीते दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें प्रेमियों ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया।
विज्ञापन


पहला मामला मुंबई के कल्यान का है। जहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने 25 वर्षीय विधवा युवती पर हमला बोल दिया। इस घटना में वह बुरी तरह जख्मी हो गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना बीते सोमवार की है। पीड़िता अपने 5 साल के बेटे को स्कूल में छोड़कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अमित मौर्या (20) आया और उससे शादी के लिए कहने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसे जीने नहीं देगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह जख्मी हालत में छोड़कर वह फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2- प्रेमिका मारकर भागा, गाड़ी से कुचल कर मौत

दूसरा मामला भी मुंबई का है। 23 साल के एक युवक ने ऑटो में अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला बोल दिया और वहां से भागने लगा, लेकिन कुछ ही मिनट में एक गाड़ी से कुचलकर उसकी मौत हो गई।

घटना दहिसर इलाके में घटी। 17 वर्षीय पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे 13 टांके लगाए गए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी, पीड़िता का रिश्तेदार है और रोजी के लिए ऑटो चलाता है।

पुलिस के अनुसार दोनो के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। हालांकि लड़की के परिजनों ने कहा कि आरोपी उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। सोमवार को पीड़िता ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। 7 बजे क्लास खत्म होने पर जब वह बाहर आई तो आरोपी उसका इंतजार कर रहा था।

पहले दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई फिर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और उस पर हमला बोल दिया। उस ऑटो में ही घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन अगले क्रॉसिंग पर उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

3- प्रेमिका को इतना पीटा कि चली गई याददाश्त

तीसरी घटना इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड की है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को इस कदर पीटा कि उसकी याददाश्त चली गई। उसे इंसाफ दिलाने के लिए एक नया तरीका आजमाया।

38 वर्षीय जियो ड्रॉनफील्ड पर उसके प्रेमी ने गले में कई बार चाकू से हमला बोला। इसके बाद आरोपी जैसन स्मिथ (31) उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना के बाद पीड़िता की याददाश्त चली गई और उसे घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं रहा। पीड़िता को इंसाफ दिलाने और सबूत हासिन करने के लिए कोर्ट ने उसे हिप्नोटाइज करने का आदेश दिया। जिसके बाद उसने सारा हाल बयां किया।

कोर्ट ने सबूत मिलने के बाद स्मिथ को दोषी करार दिया और अब उसे सजा सुनाई जानी बाकी है।
विज्ञापन

4- कुल्हाड़ी मारकर फोड़ी प्रेमिका की आंख, काटी जीभ

चौथा मामला रोमानिया का है। एक लड़की पर उसके प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया। यही नहीं, 32 वर्षीय आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी आंख फोड़ दी और जीभ भी काट दी।

17 वर्षीय पीड़िता पर उसके प्रेमी एवांजेलिनो ओलिवास ने इसलिए हमला किया क्योंकि वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी।

दरअसल, आरोपी प्रेमी उसे रोजाना बुरी तरह पीटता था इसके कारण वह घर से बाहर चली गई। उसके घर लौटने पर आरोपी ने दो बच्चों के सामने उस पर कुल्हाड़ी से बुरी तरह हमला किया।

उसने उसके चेहरे और सिर पर कई बार वार किए, जिसके चलते उसकी आंख खराब हो गई और आरोपी ने उसकी जीभ भी काट दी। इसके बाज आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी लेकिन आरोपी उसे समस्या सुलझाने के लिए घर ले गया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
(इनपुट- डेली मेल से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें